उत्तर प्रदेश

Deoria: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर विरोध प्रदर्शन

Admindelhi1
12 March 2025 11:29 AM IST
Deoria: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर विरोध प्रदर्शन
x
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

देवरिया: सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दिनदहाड़े पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना के विरोध में नेशनल प्रेस यूनियन यूपी के प्रदेश अध्यक्ष विपुल कुमार तिवारी की अगुवाई में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने मंगलवार को भाटपार रानी तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विपुल कुमार तिवारी ने मांग की कि सरकार हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और मृतक पत्रकार के परिवार को मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे।

सैकड़ों पत्रकारों ने लिया भाग

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए और सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Story