- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: पुलिस ने...

देवरिया: पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद पुलिस को अवैध शराब व गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में दो बड़ी सफलताएँ मिलीं।
पहली कार्रवाई : 26 लाख की शराब बरामद
जनपद की लार थाने की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मेहरौना चेकपोस्ट के पास से बिहार ले जाई जा रही पंजाब निर्मित 450 पेटी अंग्रेजी शराब (3949.2 लीटर) के साथ एक ट्रक (UP 25BT 9727) को पकड़ा। मौके से दो तस्कर डबलू कुमार व अमन कुमार, दोनों निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार), गिरफ्तार किए गए। बरामद शराब की कीमत लगभग 26 लाख रुपये आँकी गई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी कार्रवाई : 7 गौवंशीय पशु बरामद
जनपद की बरियारपुर पुलिस ने बाराडीह पुलिया के पास से एक पिकअप (UP 57T 7233) में भरकर बिहार ले जाए जा रहे 7 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया। मौके से दो तस्कर सतेंद्र यादव ग्राम मुसैला, थाना खुखुन्दु, देवरिया व प्रदीप यादव ग्राम बंगरा समरगंज, थाना खामपार, देवरिया गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन सफलताओं पर पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने संबंधित पुलिस टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अवैध शराब व गौ-तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





