उत्तर प्रदेश

Deoria: दो आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Admindelhi1
21 Aug 2026 12:17 PM IST
Deoria: दो आरोपितों की गिरफ्तारी से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
x
दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

देवरिया: रुद्रपुर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, झपटमारी का मंगलसूत्र व लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस ने एक सूचना पर सनकोटिया माता मंदिर के पास से दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपिताें की पहचान गाेरखपुर जिले की रामनगर निवासी अजय निषाद और सूरज पासवान के रुप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी मां और बहन के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उसका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। मामले में रुद्रपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने सूरज पासवान के कब्जे से टूटा हुआ पीली धातु का मंगलसूत्र, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं, अजय निषाद के पास से पीली धातु का लॉकेट, 12 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक भी बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपिताें ने रुद्रपुर क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर समेत रुद्रपुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Next Story