- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: मजदूरी मांगने...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज अपनी बकाया मजदूरी मांगने पर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार टोला निवासी एक मजदूर को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार का आरोप है कि इस जघन्य वारदात को सपा जिलाध्यक्ष के बेटे, भाई और भतीजे समेत चार लोगों ने अंजाम दिया।
हत्या कर घर के बाहर फेंका शव: मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने मजदूर की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के दरवाजे पर फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने पुलिस में तहरीर देते हुए सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र, भाई, भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है, ताकि आगे की जांच की जा सके।





