- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: पारिवारिक जीवन...
उत्तर प्रदेश
Deoria: पारिवारिक जीवन का पाठ पढ़ाकर जज ने कराया मेल-मिलाप
Admindelhi1
24 Sept 2025 11:03 AM IST

x
देवरिया: मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में मंगलवार को एक पारिवारिक वाद का निस्तारण सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी ने कराया। इस दौरान मध्यस्थ सिंहासन गिरि की देखरेख में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। चर्चा के बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हुए और मामले का सौहार्दपूर्ण निपटारा हो गया।
श्री तिवारी ने कहा कि मध्यस्थता का उद्देश्य विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना है। इसमें न कोई हारता है न कोई जीतता है, बल्कि दोनों पक्षों का सम्मान बरकरार रहता है। उन्होंने आमजन और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने मामलों को न्यायालय से निवेदन कर मध्यस्थता के लिए भेजें और ‘‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान‘‘ का लाभ उठाएं।
Tagsदेवरियापारिवारिकजीवनपाठपढ़ाकरजजकरायामेल-मिलापDeoriafamilylifelessonteachingjudgereconciliationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





