- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: आयुर्वेद दिवस...
Deoria: आयुर्वेद दिवस पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया: 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने औषधीय पौधों का वितरण किया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयुष मिशन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान और आहार-विहार के महत्व पर चर्चा की तथा लोगों को आयुर्वेद और योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कुल लगभग 400 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, आयुष विभाग के डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. रजनीश यादव, डॉ. प्रभात कुमार राय, वरिष्ठ चिकित्सक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. अजीत नारायण मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार पांडेय, शफीक अहमद, परितोष सिंह, विजय प्रसाद सहित योग प्रशिक्षक व सहायक उपस्थित रहे।





