उत्तर प्रदेश

Deoria : सड़क हादसे में घायल हुआ DCM चालक, आम गिरने से आवागमन ठहरा

Saba Naaz
29 Jun 2025 3:42 PM IST
Deoria : सड़क हादसे में घायल हुआ DCM चालक, आम गिरने से आवागमन ठहरा
x
देवरिया Deoria : खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास रविवार की भोर में डिवाइडर से टकराते हुए एक आम लदा डीसीएम सड़क पर जा पलटा, जिससे डीसीएम चालक घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने चालक को गाड़ी से बाहर निकाल नजदीक के अस्पताल में भिजवाया। उधर, दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ आम छिटा गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन चालू कराया। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से एक डीसीएम चालक आम लेकर बिहार प्रांत के सिवान जिला में जा रहा था।
वह अभी डीसीएम लेकर देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरयां पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। डीसीएम चालक को झपकी आने पर डीसीएम डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर जा पलटा। तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने पहले गाड़ी में दबे चालक को बाहर निकाला फिर उसे नजदीक के अस्पताल में भिजवाया।
हालांकि चालक को बहुत मामूली चोटें आई है। उधर, दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ आम छिटक कर फैल गया। कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। आम की टोकरियों को साइड में कराकर तत्काल आवागमन चालू कराया गया।
Next Story