- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: बिहार सियासत...
Deoria: बिहार सियासत पर टिप्पणी, शाही ने विपक्ष को घेरा

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बिहार की राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाने का काम करते हैं और बिहार की राजनीति में उनका कोई असर नहीं है।
मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार ऐसे बयान देते हैं जो वास्तविकता से दूर होते हैं। उन्होंने कहा, “अखिलेश भ्रम फैलाने का काम करते हैं। वह बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे।”
सूर्य प्रताप शाही ने आगे कहा कि बिहार की राजनीति को लेकर जिस तरह की बातें की जा रही हैं, उस पर अभी तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “नीतीश जी ने अभी तक इस पर कुछ बोला है क्या?”
कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार की राजनीति में वहां की जनता और स्थानीय नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, बाहरी राजनीतिक बयानबाजी से वहां की राजनीतिक स्थिति पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर सपा और भाजपा के बीच जुबानी सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।





