- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Deoria: पशुधन विभाग ने...
Deoria: पशुधन विभाग ने दी सेवामुक्त अधिकारी को विदाई

देवरिया: पशु चिकित्सालय देवरिया परिसर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीवीओ डॉ. ए.के. वैश्य ने सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी नंदलाल प्रसाद को सेवा निवृत्ति के बाद स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यू.के. सिंह, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, संघ अध्यक्ष शिवरामपति त्रिपाठी, उपाध्यक्ष निशाकांत तिवारी और मंत्री पंकज शाही ने भी पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के संरक्षक अशोक कुमार पांडेय ने किया। समारोह में पूर्व सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी घनश्याम उपाध्याय, रामरेखा प्रसाद, छट्ठूलाल राय, आनंद कुमार मिश्र और वरिष्ठ लिपिक अमरेन्द्र कुमार सिंह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती, पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश्वर श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विष्णु गौड़, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, सतीश चौहान, शशांक शेखर शाही, वसीम, छोटन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





