उत्तर प्रदेश

Deoria: दुर्गा पूजा के लिए सजावट के समय हादसा, लोगों में रोष

Admindelhi1
30 Sept 2025 12:10 PM IST
Deoria: दुर्गा पूजा के लिए सजावट के समय हादसा, लोगों में रोष
x

देवरिया: जिले में सोमवार की सुबह दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. सरयू नदी में पानी भरने गए चार युवकों में से तीन गहरे पानी में डूब गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. हादसा बारहज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पर हुआ.जानकारी के अनुसार, नहचुआ गांव के निवासी विवेक कुमार (19), रंजीत (16) और शेखर (15) अपने पड़ोसी गांव के गंगूली के साथ सुबह करीब 10 बजे कलश भरने के लिए सरयू नदी पहुंचे थे. दुर्गा प्रतिमा की स्थापना से पहले कलश यात्रा के लिए पानी लाने की परंपरा निभाने वो सभी नदी में उतरे लेकिन इसी दौरान वो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और गंगूली को किसी तरह बाहर निकालने में सफल रहे. हालांकि विवेक, रंजीत और शेखर तेज धारा में बह गए और लापता हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सर्किल ऑफिसर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन लोग, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं, सरयू नदी में डूब गए. एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि गोताखोरों की टीम लापता युवकों की तलाश कर रही है.' हादसे के बाद नहचुआ गांव में मातम छा गया. दुर्गा पूजा की खुशियां अचानक गम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकें.

Next Story