उत्तर प्रदेश

Deoghar: गैस सिलेंडर ट्रक से भिड़ी बस, 18 कांवड़ियों की मौत

Admindelhi1
29 July 2025 3:40 PM IST
Deoghar: गैस सिलेंडर ट्रक से भिड़ी बस, 18 कांवड़ियों की मौत
x

झारखंड: देवघर में मंगलवार को नाग पंचमी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मंगलवार को यात्रियों से भरी एक बस और रसोई गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एसडीओ सदर रवि कुमार ने बताया, “दुर्घटना की सूचना सुबह 4-5 बजे मिली। देवघर से बासुकीनाथ दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस नियंत्रण खो बैठी और एक ट्रक से टकरा गई। इसके अलावा, बस का संतुलन बिगड़ गया और वह ईंट के ढेर से टकरा गई। ड्राइवर समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। शवों को सदर अस्पताल लाया गया है।

इससे पहले पीटीआई-भाषा को पुलिस महानिरीक्षक (दुमका क्षेत्र) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया, “देवघर के मोहनपुर में जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीटों वाली एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।” एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग 4.30 बजे हुई।

Next Story