उत्तर प्रदेश

Deoband का के. एल. जनता इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप पोजीशन पर

Admindelhi1
25 April 2025 5:05 PM IST
Deoband का के. एल. जनता इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप पोजीशन पर
x

देवबंद: के. एल. जनता इंटर कॉलेज देवबंद में यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 96% तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 93.57% रहा।

हाईस्कूल वर्ग में हर्ष कुमार पुत्र नरसिंह ने 88.33%, कुमारी पूनम पुत्री भूपेंद्र एवं अभय प्रताप पुत्र संदीप कुमार ने 88% अंक प्राप्त कर द्वितीय, ऋतिक पुत्र रोहतास एवं वंश बजाज पुत्र अजय बजाज ने 86.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटर वर्ग में कुमारी नेहा पुत्री सुशील कुमार ने 86.6%अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान,आर्यन पुत्र रवि तेजयान ने 78.8%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कुमारी मनीषा पुत्री गिरधारी लाल ने 77.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक दीपक राज सिंघल तथा प्रधानाचार्य ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय धीमान,बलदेव राज, आदेश कुमार, सचिन कुमार, भरत गोयल आदि उपस्थित रहे

Next Story