उत्तर प्रदेश

Deoband: अग्रवाल वैश्य समाज से बनाया जाए सहारनपुर महानगर का अध्यक्ष : दीपक राज सिंघल

Admindelhi1
18 Oct 2024 7:21 AM GMT
Deoband: अग्रवाल वैश्य समाज से बनाया जाए सहारनपुर महानगर का अध्यक्ष : दीपक राज सिंघल
x

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक राज सिंघल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि सहारनपुर महानगर का अध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज से बनाया जाना चाहिए।

सिंघल ने कहा कि हम लोग जातिवाद में विश्वास नहीं करते परंतु अगर राजनीति में सभी निर्णय जाति बिरादरी को ध्यान में रखकर किए जाते हैं तो सहारनपुर में पंजाबी समाज एवं वैश्य समाज ही मुख्य है। विधायक पंजाबी समाज से होने के कारण संगठन अध्यक्ष का दायित्व वैश्य समाज को मिलना चाहिए।

सिंघल ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि इससे भविष्य में सहारनपुर महानगर में जनप्रतिनिधियों को जिताने में और अधिक सुविधा होगी।

Next Story