उत्तर प्रदेश

10 से बढ़ाकर 20 बेड का किया जाए डेंगू वार्ड :डीएम

Admin4
30 Oct 2022 6:07 PM GMT
10 से बढ़ाकर 20 बेड का किया जाए डेंगू वार्ड :डीएम
x
बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि डेंगू वार्ड को 10 के बजाए बढ़ाकर 20 बेड का बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों प्लाज्मा और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराएं। सरकारी चिकित्सक द्वारा प्राइवेट में ओपीडी करने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या काफी है। एक तरफ अस्पताल प्रशासन द्वारा प्लेटलेट्स और प्लाज्मा न होने की नोटिस लगाई गई है तो दूसरी तरफ अधिकारी ही डीएम को भ्रम में डाले हैं। इसकी जानकारी लेने रविवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में ही अस्पताल आएं। सीएमएस डॉ ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू वार्ड 10 बेड का अलग बनाया गया है। साथ ही बुखार के 275 मरीजों की खून जांच की गई है। इसमें बुखार के साथ कमजोरी और प्लेटलेट्स घटने की बात बताई। इस पर डीएम ने कहा कि डेंगू वार्ड 20 बेड का बनाया जाए। सभी को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराएं। साथ ही बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अमर सिंह द्वारा प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी संचालित किए जाने की जानकारी मिली। जिस पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि दवाइयां उपलब्ध हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ अनिल के साहनी, चिकित्सालय प्रबंधक रिजवान समेत अन्य मौजूद रहे।
Admin4

Admin4

    Next Story