उत्तर प्रदेश

डेंगू का कहर, 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Admin4
5 Nov 2022 11:38 AM GMT
डेंगू का कहर, 100 के पार पहुंची मरीजों की संख्या
x
मेरठ। जिले में डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पैर पसार रही है। हालांकि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बढ़ती डेंगू मरीजों की संख्या के आगे इस अभियान की हवा निकल रही है।
डेंगू मरीजों की संख्या के सामने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के तमाम दावे गलत साबित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि डेंगू मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है। प्रतिदिन दस से अधिक डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वायरल बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज के वार्ड फुल हो गए हैं। ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
जिला सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन का कहना है कि इस बार सितंबर और अक्टूबर में जमकर बारिश हुई है। ये दोनों महीने एडीज मच्छर की ब्रीडिंग के होते हैं। जिससे बरसात में मच्छर पनप गए हैं।
जिस समय बरसात हो रही थी उस दौरान जलभराव वाले इलाकों में फागिंग, एंटी लार्वा स्प्रे, कंटेनर सर्वें और घरों में इंडोर एंटी लार्वा स्प्रे व इंडोर फागिंग पर जोर दिया जाना चाहिए था। लेकिन नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग लापरवाह बना बैठा रहा। वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के स्पाट अप्रैल में ही चिह्नित कर लिए गए थे। जिले में 123 स्पॉट हैं। इसमें अकेले 71 स्पाट शहर में है। इन स्थानों पर डेंगू का मच्छर मिलने की प्रबल संभावना जताई गई थी।
Admin4

Admin4

    Next Story