उत्तर प्रदेश

गोंडा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन

Shantanu Roy
4 Feb 2023 5:43 PM IST
गोंडा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन
x
गोंडा। गोंडा में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का श्री राम चरित मानस को लेकर दिये गए बयान पर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनमानस की नाराजगी के साथ ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनके विवादित बयान को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पूर्व मंत्री अपने बयान और बड़बोलेपन को लेकर लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। शुक्रवार को नवाबगंज कस्बे के कोल्ड स्टोर चौराहे पर सक्रिय हिंदूवादी संगठन विश्व सनातन महासंघ के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपनी कुत्सित विचारधारा से प्रेरित होकर हमारे पवित्र धर्म ग्रंथ के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है, जो अक्षम्य है। राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा अनिल सिंह ने कहा कि जब तक पूर्व मंत्री अपना बयान वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक संगठन द्वारा पूरे देश में प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन में हेमंत शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, रमेश पांडेय, रितेश सिंह जैकी, रज्जू सिंह, अमरेंद्र सिंह सोनू, अभय सिंह, रमन पांडेय, राहुल सिंह ने गांधी विद्यालय मैदान पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कोल्ड स्टोर चौराहे पर आकर नारेबाजी की। समर्थकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले पर जूता मारा।
Next Story