उत्तर प्रदेश

लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

Shantanu Roy
13 Aug 2022 6:17 PM GMT
लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
x
बड़ी खबर
लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा ने लाल सिंह चड्ढा मूवी के खिलाफ राजधानी के महानगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय उमराव मॉल तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चार घंटे बाद मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मूवी-शो के टाइम करीब चार बजे उमराव सिनेमा जाने के लिए निकले। पुलिस को भनक लगते ही गोल मार्केट चौराहे के निकट कार्यकर्ताओं से वार्ता की गई और उन्हें रोककर थाने ले जाया गया। थाने के बाहर कुछ देर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहाकि 'जिन अभिनेताओं को भारत देश में रहने में डर लगता है, अब वक्त आ गया है कि हमें उनकी फिल्मों का बहिष्कार करना होगा।' एसओ महानगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी वह अन्य कार्यकर्ताओं ने उमराव मॉल जाने का ऐलान किया था, एहतियातन उन्हें कुछ देर थाने पर रोक हिरासत में ले लिया गया। कार्यकर्ताओं के मान जाने पर देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
Next Story