- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Delhi : पुलिस की...
उत्तर प्रदेश
Delhi : पुलिस की स्पेशल सेल गोरखपुर में, दवा कारोबारी से जुड़ा है बड़ा राज
Saba Naaz
28 Jun 2025 5:05 PM IST

x
Gorakhpur गोरखपुर : दिल्ली में बेची गई नशे की दवाओं के मामले में भालोटिया मार्केट के दवा कारोबारी अमित गोयल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम शुक्रवार को साथ लेकर लौट गई।
इससे पहले टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कैंट थाने में अमित से पूछताछ की। यह कार्रवाई पहले से दर्ज एक मुकदमे की छानबीन में हुई है। नशे की दवा बेचने के आरोप में दिल्ली में पकड़े गए शख्स ने अमित गोयल की दुकान से दवाएं खरीदने की बात कही थी ।जांच के दौरान दिल्ली से आई टीम को पकड़ी गई दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित बिल अमित गोयल की दुकान में नहीं मिले। तीन माह के अंदर भालोटिया के दूसरे कारोबारी को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाए जाने से अन्य कारोबारियों में हड़कंप है।
नशीली दवाओं के लिए बदनाम हो रहे भालोटिया मार्केट में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने छापा मारकर कारोबारी अमित गोयल को हिरासत में लिया था। जानकारी होने पर अन्य व्यापारी पहुंचे तो पता लगा कि दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें गिरफ्तार आरोपी हरीश के पास से 2160 टैबलेट नशीली गोलियां बरामद हुईं थीं।
हरीश के साथी गौतम ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। पुलिस ने गौतम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में अमित गोयल की दवा एजेंसी से उसने दवाएं ली थीं। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम अमित को खोजते हुए गोरखपुर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में हरीश, गौतम और अमित को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गोरखपुर से ये दवाएं किस माध्यम से दिल्ली पहुंच रही हैं और वहां कैसे बिक रहीं हैं।
Tagsदिल्लीगोरखपुरदवाकारोबारीDelhiGorakhpurmedicinebusinessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





