- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Delhi: रोहिणी क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश
Delhi: रोहिणी क्षेत्र में झुग्गियों में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
Tara Tandi
27 April 2025 3:48 PM IST

x
New Delhi नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है।’’ अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
TagsDelhi रोहिणी क्षेत्रझुग्गियों भीषण आगदमकल 20 गाड़ियांDelhi Rohini areahuge fire in slums20 fire enginesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





