- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर...
उत्तर प्रदेश
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रक्षामंत्री के निजी सुरक्षाधिकारी के बेटे की हादसे में मौत
Deepa Sahu
14 Jun 2022 11:09 PM IST

x
बड़ी खबर
रक्षामंत्री के निजी सुरक्षाधिकारी (पीएसओ) के बाइक सवार बेटे को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीएसओ अजगैन के बक्तूखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र रविप्रताप सिंह (35) भाजपा बूथ अध्यक्ष थे।
मंगलवार दोपहर रवि दोस्त राकेश शर्मा के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में कटारा वाले हनुमान मंदिर के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि राकेश को मामूली चोटें आईं। एसओ राघवेंद्र सिंह ने रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मृतक की पत्नी सारिका, बेटी यशी (14) व बेटा यशवीर (13) बेहाल हो गए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने एसओ से मामले की जानकारी ली और पुलिस ने आनन फानन शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story





