उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव: राम नगरी में तेल लूटने के लिए उमड़े लोग

Admin2
24 Oct 2022 1:01 PM GMT
दीपोत्सव: राम नगरी में तेल लूटने के लिए उमड़े लोग
x

नई दिल्ली: दीपोत्सव में राम नगरी में एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 23 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के साक्षी रहे। वहीं जैसे ही दीये बुझे तो तुरंत ही दियो का तेल लूटने के लिए होड़ मच गई। आस-पास रहने वाले गरीब तबके के लोग जले हुए सरसों के तेल को डिब्बे में बटोरते दिखाई दिए।

दीपोत्सव में 60 हजार लीटर सरसों का तेल 15 लाख से ज्यादा दीयों में भरा गया। 37 घाटों पर जब दीये बुझ गए तो लोग डिब्बे लेकर पहुंच गए। सरसों के तेल को डिब्बे में भरते दिखे। उनका कहना है कि सरसों का तेल 200 रुपये लीटर है और यहां मुफ्त मिल रहा है। इसलिए ले जा रहे हैं। इसी तेल से दीपावली मनाएंगे।
इनमें बच्चे, महिला, युवक, बुजुर्ग हर कोई तेल बटोरते दिखाई दिए। ये लोग घंटों तक दीयों से तेल निकालकर बोतल, बर्तन, डिब्बों में इकट्ठा कर रहे थे। तेल इकट्ठा करने में इन सब में होड़ लगी थी कि कहीं पुलिस इन्हें रोक न दे। उन लोगों का यही कहना था कि जल्दी से तेल भर लें, नहीं तो पुलिस भगा देगी।
Next Story