उत्तर प्रदेश

दीपक की दोस्ती का दर्दनाक किस्सा : चश्मदीद ने सुनाई पूरी कहानी

Saba Naaz
22 Jun 2025 3:48 PM IST
दीपक की दोस्ती का दर्दनाक किस्सा : चश्मदीद ने सुनाई पूरी कहानी
x
Saharanpur सहारनपुर : दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार रात सीट को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर खेकड़ा के अहिरान मोहल्ले के दीपक की हत्या के मामले में जीआरपी ने पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसमें खेकड़ा व बसी गांव के पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और वर्तमान में मोहल्ला अहिरान निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार रात दिल्ली में दुकान पर नौकरी करने के बाद अपने जीजा दीपक यादव, उसके दोस्त नितिन समेत अन्य युवकों के साथ पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर वापस खेकड़ा लौट रहा था।
ट्रेन जैसे ही फखरपुर रेलवे हाल्ट पर रुकी तो उनका एक साथी नीचे उतरकर अपने गांव चला गया। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि फखरपुर से ट्रेन चलते ही खेकड़ा और बसी के 15-20 युवक आए और उनको सीट से उठाने का प्रयास करने लगे। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में उन्होंने उसके जीजा दीपक को पीटना शुरू कर दिया। उसने और नितिन ने दीपक को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। हमलावरों की पिटाई से उसके जीजा दीपक यादव की ट्रेन में मौत हो गई।
इसके बाद खेकड़ा पहुंचते ही हमलावर ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भाग गए। दीपक की तहरीर मिलने पर बड़ौत जीआरपी थाने में संजीव, राहुल, विशाल निवासी बसी, प्रियांशु निवासी निर्भय एंक्लेव और सिद्धार्थ निवासी मोहल्ला रैदासपुरी खेकड़ा और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सके बाद जीआरपी ने चेकिंग के दौरान संजीव, राहुल, विशाल, प्रियांशु और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने सीट को लेकर हुए विवाद में पिटाई करने की बात बताई है। उधर, मारपीट में घायल मृतक के साले वीरेंद्र और दोस्त नितिन का भी उपचार कराया गया।
ट्रेन में पीट-पीटकर दीपक की हत्या की घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने मारपीट की वीडियो भी बना ली। वीडियो में हमलावरों की भीड़ दीपक को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है। यही नहीं, बीच बचाव कराने वालों के साथ मारपीट कर धक्के देकर फर्श पर गिरा रहे हैं। जीआरपी ने वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करना शुरू कर दिया है। ट्रेन में दीपक की हत्या के चश्मदीद वीरेंद्र और उसके दोस्त नितिन ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चलने के बाद दीपक और एक अन्य साथी सीट पर बैठ गए, जबकि वे दोनों नीचे फर्श पर बैठ गए। फखरपुर से पहले हमलावरों की उनके एक साथी से कहासुनी हो गई थी, जो फखरपुर रेलवे हाल्ट पर उतर गया।
Next Story