- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोलीबारी में दीपक की...
उत्तर प्रदेश
गोलीबारी में दीपक की मौत, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद DM ने दिया हरसंभव सहायता
SHIDDHANT
6 Sept 2026 9:55 PM IST

x
Hapur हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कथित जातिगत टकराव के बाद हुई गोलीबारी में दीपक नाम के व्यक्ति की मौत के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता देने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आर्थिक सहायता की मांग की गई है। प्रशासन ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि नियमानुसार सभी संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
DM कविता मीना ने कहा, "परिवार ने आर्थिक सहायता की मदद मांगी है। उन्हें यह सुनिश्चित कराया गया है कि प्रशासन की ओर से सभी मुमकिन मदद दी जाएगी। इसमें निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी। गोलीबारी में दीपक की मौत के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित पक्ष की मांगों को लेकर प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
इससे पहले पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। प्रशासन का कहना है कि घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
Next Story





