- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस लाइन में दशकों...
उत्तर प्रदेश
पुलिस लाइन में दशकों पुरानी बैरक गिरी, मलबे में दबकर सिपाही की मौत
Admin4
8 Aug 2023 1:56 PM GMT

x
बांदा। पुलिस लाइन में दशकों पुरानी बैरक गिर जाने से एक सिपाही की मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की दशकों पुरानी बैरिक में कानपुर देहात निवासी कांस्टेबल सोनेलाल यादव सो रहा था। देर रात अचानक वह गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आए पुलिस वाले और एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर उसे निकाला गया और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने बताया कि बैरक पुरानी थी उसके एक हिस्से का उपयोग मीटिंग हाल के रूप में किया जाता था।उ सी की खुली जगह पर सोनेलाल सो रहा था अचानक हादसा हो जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। आज पुलिस लाइन में उसे गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी विदाई दी जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story