उत्तर प्रदेश

3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा

Teja
15 Feb 2023 12:08 PM GMT
3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा
x

औरैया। उप्र के औरैया जिले में तीन साल की मासूम से रेप के दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। उसने अक्टूबर, 2021 में बच्ची के साथ अपने घर पर रेप किया था। बच्ची को बहुत सारी इंटरनल इंजरी आई थी। उसका प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। बच्ची का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। उस घटना के बाद बच्ची के अब तक तीन ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन अभी कोई सुधार नहीं है। आरोपी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना बिधूना कोतवाली की है।

जिस समय आरोपी को सजा सुनाई गई उस समय बच्ची का परिवार कोर्ट में मौजूद नहीं था। जज विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने कहा, ऐसे लोग समाज के लिए धब्बा है। इनको जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। इस आरोपी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक ये मर न जाए। इसको कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है। घटना करने वाला आरोपी पहले भी कई बार बेटी को साथ लेकर बाजार जा चुका था। उस दिन भी वो मेरी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। हम लोगों ने भी उसे नहीं रोका। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो हम लोग घर से बाहर निकले। बाहर आने पर हमें अपनी बेटी के रोने की आवाज पड़ोसी के घर से सुनाई दी। हम लोग दौड़कर पड़ोसी के घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। हमने खिड़की से अंदर देखा तो आरोपी मेरी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था।

Next Story