उत्तर प्रदेश

डेढ़ साल से मायके मे रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Admin4
7 Nov 2022 11:23 AM GMT
डेढ़ साल से मायके मे रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
x
मेरठ। परतापुर में आज सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोरखा निवासी गुड्डी की 2 साल पहले रोहटा के मोनू से शादी हुई थी। पति से विवाद के चलते पति से विवाद के चलते डेढ़ साल से वह अपने मायके मे रह रही थी।
सोमवार को उसके अचानक मौत हो गई। परिवार जनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जिसके एक दो साल की बेटी है। दूसरी ओर इंस्पेक्टर परतापुर रामपाल का कहना है मामला संदिग्ध है पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Admin4

Admin4

    Next Story