- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क दुर्घटना में घायल...
उत्तर प्रदेश
सड़क दुर्घटना में घायल हुए सिपाही की हुई मृत्यु, परिजनों को दी सहायता राशि
Admin2
26 July 2022 12:19 PM GMT

x
कानपुर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कानपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लंका के सिपाही वेदमित्र का उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने की घटना से कमिश्नरेट के पुलिस विभाग में शोक है।
मंडुवाडीह थानेदार राजीव कुमार सिंह की पहल पर थाने के कुल 157 पुलिसकर्मियों ने सहयोग राशि एकत्रित कर मृतक सिपाही के माता- पिता को सौंपा गया। कुल दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। ज्ञात हो कि सिपाही की पोस्टिंग लंका से पूर्व मंडुवाडीह थाने में ही थी। कानपुर के बीनोर ग्राम के निवासी वेदमित्र (28 वर्ष) की बाइक में कानपुर जिले में ही वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद को कानपुर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वेद वर्तमान में लंका थाने में तैनात थे। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और दो साल पूर्व शादी हुई थी। और चार महीने का एक पुत्र भी है। वेद वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में आरक्षी बने थे। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपने थाने के सहकर्मियों के साथ मिलकर चंदा जुटाया और मृतक सिपाही के माता पिता को मंगलवार को आर्थिक सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपये दिए।
source-hindustan
Next Story