उत्तर प्रदेश

छबड़िया गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 11:49 AM GMT
छबड़िया गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
x

सरधना: क्षेत्र के छबड़िया गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। कोतवाली क्षेत्र के कुलंजन गांव निवास आयशा पुत्री गुलफाम ने पुलिस को बताया कि उसकी व उसकी बहन समीना की शादी सरधना के ही छबड़िया गांव में दो भाईयों के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे।

कुछ दिन से ससुराल वाले दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बीती बुधवार को ससुराल वालों ने समीना की पिटाई की। आरोप है कि ससुराल वालों की पिटाई से विवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। शुक्रवार के मायके वाले कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि विवाहिता बीमार रहती थी।

बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मायके वालों को मामले की गहनता से जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मायके वालों ने पिटाई के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में सामने आय है कि विवाहिता बीमारी रहती थी। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story