उत्तर प्रदेश

10वीं मंजिल से गिरे 4 साल के मासूम की मौत, बालकनी में खेलते हुए हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
28 Nov 2021 11:10 AM IST
10वीं मंजिल से गिरे 4 साल के मासूम की मौत, बालकनी में खेलते हुए हुआ कुछ ऐसा...
x

DEMO PIC

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की पूरी जानकारी जुटाई.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 75 की डेसनेक सोसाइटी में 4 साल का मासूम बच्चा बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गया. हादसे की जानकारी से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे सेक्टर-50 के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया.

पुलिस ने बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बच्चा जब बालकनी में खेल रहा था, तब ये दुर्घटना हुई. पुलिस के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी नियो अस्पताल से मिली थी कि सेक्टर-75 के डेसनेक सोसाइटी में एक हादसा हुआ है और 4 साल बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है.
इस जानकारी के बाद थाना-49 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि मृतक बच्चे का नाम तवीश चौलानी है. तविश के पिता का चांदनी चौक में बिजनेस है. तवीश अपने परिवार के साथ सोसाइटी के फ्लैट नंबर बी-1002 में रहता था.
छानबीन में पता चला की 4 साल का मासूम अपनी मां के साथ 10 मंजिल पर बने अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ और बच्चा अचानक अपनी बालकनी के फ्लैट से नीचे गिर गया. पड़ोसियों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story