उत्तर प्रदेश

मर्डर की खौफनाक कहानी! नशे की दवा ख‍िलाकर गला घोंटकर की हत्या, सगे भाई ने भाई की दी सुपारी

jantaserishta.com
30 Oct 2021 8:19 AM IST
मर्डर की खौफनाक कहानी! नशे की दवा ख‍िलाकर गला घोंटकर की हत्या, सगे भाई ने भाई की दी सुपारी
x
हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है.

मेरठ: यूपी की मेरठ मेरठ पुलिस ने हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा किया है. थाना मवाना इलाके के में रहने वाले राहुल वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया.

दरअसल, बीती 25 तारीख को राहुल नाम के शख्स का शव मिला था जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि राहुल की नानी ने 2019 में अपनी 26 बीघा जमीन बेची थी. इस कारण से 85 लाख रुपये घर में आए थे. इसी पैसे के विवाद को लेकर राहुल के बड़े भाई और उसमें तनातनी हो गई. इसी पैसे से 10 बीघा जमीन भी खरीदी गई जिस के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में नफरत की दीवार पैदा हो गई.
बड़े भाई अनुज ने छोटे भाई की हत्या के लिए उसी के दोस्त को सुपारी दे डाली. राहुल की मौत का सौदा चार लाख में तय किया गया और ढाई लाख रुपये एडवांस दिए गए जिसके लिए उसके दोस्त लव कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली.
नशे की दवा ख‍िलाकर गला घोंटकर की हत्या
प्लानिंग के तहत राहुल को हस्तिनापुर ले जाया गया जहां एक महिला के साथ उन्होंने पार्टी की और फिर खाने में नशे की दवाई मिलाकर राहुल को खिला दी गई. बेहोशी की हालत में राहुल की गला घोंट कर हत्या की गई और फिर उसके शव को स्कूटर पर बैठाकर जंगल में फेंक दिया गया.
पुलिस पिछले कई दिनों से इस हत्याकांड के खुलासे में लगी हुई थी. इसके ल‍िए तमाम सबूत खंगाले गए. सर्विलांस और दूसरे साधनों का भी प्रयोग किया गया जिसके बाद पुलिस ने लव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से राहुल का पर्स और दूसरे सामान बरामद हुए.
सख्ती से पूछताछ की गई तो पता लगा कि राहुल के भाई ने ही हत्या की सुपारी दी है और फिर परत दर परत मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने अब तक इस मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें मृतक का भाई अनुज और मृतक का दोस्त लव और एक महिला बबिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने बताया क‍ि हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अभी फरार है. हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया गया है जिसके बाद अब फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story