उत्तर प्रदेश

जट्टारी पुजारी पर जानलेवा हमला, तीन लोग गिरफ्तार

Admin Delhi 1
1 July 2023 11:20 AM IST
जट्टारी पुजारी पर जानलेवा हमला, तीन लोग गिरफ्तार
x

अलीगढ़ न्यूज़: कस्बा जट्टारी क्षेत्र के गांव जरतौली स्थित मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या करने का प्रयास, मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी.

मंदिर कमेटी अध्यक्ष राकेश चौहान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर पिछले दो वर्ष से गुरुदत्त पुत्र सरदार सिंह निवासी शोले भोले थाना चांट जिला पलवल मंदिर के पुजारी है. की बीती रात लगभग दस बजे वह आराम कर रहे थे कि तभी तीन अज्ञात बदमाश आये एवं पुजारी पर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला बोल दिया. जिसमें उनके गंभीर चोट आई. आरोपी मंदिर में ही उनको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए. पुजारी के साथ मंदिर पर रह रही उनकी नातिन योगिता ने घटना के बाद शोर मचाया. जिसको सुनकर ग्रामीण लोग इकह्वे हो गए और गंभीर अवस्था में ग्रामीण उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकों ने पुजारी को मलखान सिंह अस्पताल के लिए रेफर किया. पुलिस ने मंदिर कमेटी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपियों में विनोद, यशपाल निवासी जट्टारी व रवी निवासी बरेली शामिल है.

Next Story