उत्तर प्रदेश

गन्ना छील रहे किसान पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 2:08 PM GMT
गन्ना छील रहे किसान पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
x

चरथावल: कस्बे में खेत पर गन्ना छिल रहे किसान पर तीन व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडो व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर किसान को गम्भीर घायल कर दिया गया।

घायल किसान को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चरथावल कस्बे के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी औसाफ़ पुत्र निसार ने थाना चरथावल पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पिता निसार अपने खेत पर गन्ना छील रहा था। इसी दौरान वाजिद पुत्र असगर, साजिद पुत्र असगर व जाहिद पुत्र असगर ने अचानक लाठी-डंडो व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसका पिता निसार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Story