उत्तर प्रदेश

मेरठ में छुट्टी लेकर घर आए जवान पर जानलेवा हमला

Shantanu Roy
14 Dec 2022 10:44 AM GMT
मेरठ में छुट्टी लेकर घर आए जवान पर जानलेवा हमला
x
बड़ी खबर
मेरठ। जिले के थाना परतापुर क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में अवकाश पर आए असम राइफल के जवान पर जानलेवा हमले कर दिया गया। जवान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर जवान के साथ मारपीट की। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया है।
घायल जवान को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि जवान के परिजनों का गांव में पहले से विवाद चल रहा था। जिसके चलते मारपीट हुई है। मारपीट करने वाले आरोपी घर से फरार हैं।
Next Story