उत्तर प्रदेश

युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

Admin4
11 July 2023 2:12 PM GMT
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
x
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के चंदसुहा गांव के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक की सोमवार की रात हत्या कर दी गयी। मंगलवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
तरबगंज थाना क्षेत्र में चंदसुहा गांव के रहने वाले विक्रम सोमवार को गांव के रहने वाले अपने दोस्त अशोक के साथ धान रोपाई करने गया था। शाम तक दोनों साथ में थे, लेकिन विक्रम रात‌ में घर नहीं पहुंचा। मंगलवार का सुबह राहगीरों ने चंदसुहा गांव के बाहर बैरागी पुरवा-पकड़ी बाजार मार्ग के किनारे गड्ढे में युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसका पहचान विक्रम के रूप में की। विक्रम के हत्या की खबर से उसके परिवार में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने अशोक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज संजय तलवार भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की।
Next Story