- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Niwari क्षेत्र में...
Niwari क्षेत्र में जंगल से शव बरामद, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Ghaziabad गाजियाबाद : थाना निवाड़ी क्षेत्र के पूठरी गांव के जंगलों में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि तरुण मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह घूमने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना निवाड़ी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक तरुण मंगलवार शाम घर से निकला था और बुधवार सुबह उसका शव जंगल में मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।





