उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Shreya
19 July 2023 11:20 AM GMT
सहारनपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
x

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईशरा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव पुत्र राकेश (30) का पिछले माह 23 जून में विवाह हुआ था। बताया जा रहा कि गौरव की पत्नी भी कुछ दिन पूर्व नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। आज सुबह गौरव का शव फांसी पर लटका मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पाकर मायके से ससुराल पहुंची गौरव की पत्नी ने गौरव के परिजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story