उत्तर प्रदेश

युवक का यमुना किनारे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Tara Tandi
16 April 2024 3:09 PM GMT
युवक का यमुना किनारे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
x
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी का मंगलवार को यमुना किनारे शव मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। खबर मिली तो घरवाले चीत्कार उठे।
सुबह चीर घाट पर पुलिस को युवक का शव मिला। उसकी पहचान मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर चैनपुर गांव निवासी के रूप में हुई। वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 2023 में हुई यूपीएससी की परीक्षा भी दी थी। मंगलवार की दोपहर इसका परिणाम घोषित हो गया। इसमें उसकी 710वीं रैंक आई है।
खबर पाकर घरवाले चीख पुकार करते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या करके शव फेंकने की बात कही। सुबह बेटा दुनिया छोड़ गया। दोपहर को इसके यूपीएससी में सफल होने की खबर भी घरवालों को खुशी न दे सकी। क्योंकि अब इस सफलता का क्या फायदा? बेटा तो उन्हें छोड़कर जा चुका था।
Next Story