उत्तर प्रदेश

नहर में मिली युवक की लाश, 27 फरवरी को होनी था शादी

Teja
15 Feb 2023 5:32 PM IST
नहर में मिली युवक की लाश, 27 फरवरी को होनी था शादी
x

जौनपुर। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में युवक का शव मिला है। मृतक की 27 फरवरी को शादी होनी थी। सोमवार की शाम से युवक घर से लापता था। मंगलवार की सुबह नहर के किनारे जैकेट और बाइक लावारिस हालात में मिलने पर जब खोजबीन की गई तो नहर में युवक का शव मिला। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी ओमकार सिंह (25) की शादी 27 फरवरी को शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से होनी थी।

मृतक सोमवार की शाम से घर से लापता था। देर रात तक जब घर नही पहुंचा तो मां परेशान होने लगी। मंगलवार की सुबह डेहरी गांव के पास शारदा सहायक नहर के पास मृतक की बाइक और जैकेट लावारिस हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद नहर में शव मिला। मृतक का शव नहर में पाया गया। हालांकि हत्या और आत्महत्या के बीच पहेली उलझी है। फिलहाल लोग हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक के पिता मातविर सिंह और उसके बड़े भाई हरिओम की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक मां के साथ घर पर रहता था। उसकी शादी होनी थी। लेकिन शादी से कुछ दिनों पहले ही उसकी नहर में लाश मिली।

Next Story