उत्तर प्रदेश

युवक का खून से लथपथ मिला शव

Admin4
10 May 2023 4:07 PM GMT
युवक का खून से लथपथ मिला शव
x
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा के निकट नहर पुलिया पर हत्या कर डाले गये 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। युवक के कनपटी पर गोली के गहरे निशान हैं। युवक के पास से असलहा व खोखा बरामद हुआ है। मौक़े पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित थाना सफदरगंज की पुलिस मौजूद। मृतक की शिनाख्त इचौलिया निवासी राजेश सिंह उर्फ़ ठाकुर के रूप मे हुई। मृतक प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता था।
Next Story