उत्तर प्रदेश

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Admin4
5 Sep 2023 7:55 AM GMT
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
x
लखीमपुर-खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में अपने ही घर में 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने फंटे से लटका बरामद हुआ है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव गमछे से बांधकर लटकाने का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज होने पर ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कह हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को काफी देर तक समझाया। तब जाकर परिवार के लोग शांत हुए और शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे हसनापुर के मजरा रंजीतगंज गांव निवासी वकील कुमार भार्गव (25) पुत्र बारेलाल का शव उसके ही घर मे छप्पर में गमछे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी राजू की पुत्री नीलम के साथ वकील ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इस समय वकील की पत्नी गांव में ही स्थित अपने मायके में थी। राजू अपनी पुत्री को अब वकील के साथ भेज नहीं रहा था, जिसके चलते राजू व वकील के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को वकील अपनी ससुराल पत्नी को लेकर गया था। उसके बाद सोमवार की सुबह जब पड़ोस के लोग जगे तो वकील का शव उसके ही घर में लटका हुआ मिला।
Next Story