उत्तर प्रदेश

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Admin4
3 March 2023 9:47 AM GMT
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
x
बहराइच। जनपद के खड़िया गांव निवासी युवक का शव गुरुवार को पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोगों ने पहुंचकर मृतक की पहचान करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर अंतर्गत ग्राम सभा खड़िया निवासी संजय कुमार मौर्य (28) पुत्र अशोक कुमार मौर्य बुधवार को घर से बिना बताए कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी संजय का पता नहीं चला। इस पर संजय के भाई सतेंद्र कुमार मौर्य ने मोतीपुर थाने में गुरुवार को गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। इसके बाद सभी ने तलाश शुरू की। शाम को गांव निवासी वैद्यनाथ यादव के खेत में लगे सागौन के पेड़ से शव लटक रहा है।
मृतक का शव पहने हुए शर्ट से ही लटकने पर परिवार के लोगों ने पहचान की। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव फंदे से लटक रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story