उत्तर प्रदेश

लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों को हत्या का शक

Harrison
27 March 2024 5:12 PM IST
लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों को हत्या का शक
x
बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनो ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी के मोहल्ला मियाअली सुकटिया का रहने वाला 26 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र रफीक अहमद के भाई ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले तस्लीम जलील अहमद व शफीक उसके भाई का विवाद हो गया था। कल देर रात वह लोग सलीम को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगो ने उसके साथ मारपीट कर उसको पेड़ पर लटका दिया। आरोप है उसके पास रखे दो लाख रुपयें भी लूट लिए। इसका पता जब परिवार वालों को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Next Story