- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 13 दिन बाद मिला युवक...

x
बरेली। घर से काम की तलाश में निकले युवक का 13 दिन बाद शव जिला अस्पताल में मिला। शनिवार देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा तो लोगों में आक्रोश पनप गया और परिजनों ने अंत्येष्टि करने से इन्कार कर दिया। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। माहौल बिगड़ता देख तीन थानों की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दबाव बनाया तो परिजनों ने रात के कारण अंत्येष्टि करने से इनकार कर दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फरीदपुर के गांव धोरेरा निवासी बिजेन्द्र ने बताया 26 सितंबर को उनका भाई राजेन्द्र घर से मजदूरी के लिए बाइक से फरीदपुर गया था। उसके साथ लाइन पार मठिया निवासी करन और रेशम बाग गौटिया निवासी राजीव थे। तीनों ने फरीदपुर में शराब की दुकान पर शराब पी। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने राजेन्द्र को कई जगह तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।
बिजेन्द्र ने राजीव और करन पर भाई को गायब करने का आरोप लगाते हुए पांच अक्टूबर को थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे परिजनों में आक्रोश है। सात अक्टूबर को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि जिला अस्पताल में राजेन्द्र नाम का व्यक्ति भर्ती है। सूचना पर जब तक परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तब तक राजेन्द्र की मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात है।
फरीदपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शनिवार देर शाम परिजन धोरेरा गांव शव लेकर पहुंचे, तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने राजेन्द्र का अंतिम संस्कार करने से इनकार दिया। पुलिस देर रात तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story