उत्तर प्रदेश

बोरे में मिले महिला के शव

Admin4
21 Feb 2023 1:42 PM GMT
बोरे में मिले महिला के शव
x
सहारनपुर। प्रदेश के सहारनपुर में दलित महिला (45) का शव सोमवार दोपहर देहात कोतवाली क्षेत्र के दतौली रांगण गांव में बोरे में बंद मिला था। पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक यह पता नहीं लगा पाई कि इस महिला की हत्या क्यों और किसने की है। पुलिस अधीक्षक सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार दोपहर बताया कि मीना ने दो शादियां की हुईं थीं।
कुछ साल पूर्व वह लखनऊ में अपने पति राजू को छोड़कर तीन बच्चों के साथ सहारनपुर आकर रहने लगी थी। यहां भी वह एक अन्य व्यक्ति रजनीश के कुछ साल तक पत्नी के रूप में रही। उसे भी उसने बाद में छोड़ दिया।वर्तमान में वह नगर मंड़ी कोतवाली के अंतर्गत रायवाला बाजार में एक व्यापारी के यहां खाना बनाने का काम करती थी और वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया कि पुलिस ने इस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत गला दबाकर की गई है। महिला के शव पर किसी तरह के चोट के निशान आदि नहीं पाए गए।पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मीना का बेटा उसे व्यापारी के घर छोड़कर गया था।
लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटी। पूछताछ में व्यापारी ने महिला के परिजनों को बताया कि मीना उसी दिन शाम को काम पूरा कर चली गई थी। पुलिस ने व्यापारी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। पुलिस निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज चहल और सीओ सिटी द्वितीय चित्रांसु गौतम ने मंगलवार दोपहर बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मीना के पास से मिले मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिनसे घटना के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया। विवेचना में लगे पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि मीना की हत्या के पीछे अवैध संबंध भी हो सकता है।
पुलिस उस बिंदू पर भी जांच केंद्रित किए हुए है। पुलिस महिला सहायता समूह के सदस्यों से भी पूछताछ कर हत्या का सुराग जुटाने में लगी है। लेकिन अभी तक पुलिस को हत्यारे और हत्या का कारण का पता नहीं लग पाया है। मृतक महिला मीना के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का दावा है कि पुलिस जल्द ही मीना की हत्या का खुलासा कर देगी।
Next Story