उत्तर प्रदेश

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Admin4
17 May 2023 11:00 AM GMT
फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव
x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने महिला शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा में एक 38 वर्षीय महिला सुनीता पत्नी राजपाल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव भूस के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story