उत्तर प्रदेश

लखनऊ वाराणसी राजमार्ग के समीप क्षत विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव

Admin Delhi 1
19 Nov 2022 7:39 PM IST
लखनऊ वाराणसी राजमार्ग के समीप क्षत विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव
x

अमेठी क्राइम न्यूज़: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित बगाही गांव के समीप बीती रात एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में सड़क पर पडा देख राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित बगाही गांव के समीप बीती रात सडक पर एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पडा देख सनसनी फैल गई जहां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस नेआवश्यक कार्यवाही करते हुए शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story