उत्तर प्रदेश

सेल्सटैक्स कर्मी का यमुना में मिला शव, हत्या की आशंका

Admin Delhi 1
8 July 2023 1:28 PM GMT
सेल्सटैक्स कर्मी का यमुना में मिला शव, हत्या की आशंका
x

मथुरा न्यूज़: थाना हाइवे क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गायब सेलटैक्स कर्मी के शव को पुलिस ने यमुना में बैराज पुल के समीप से बरामद किया है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार बलदेव गंज, नवादा, अडूकी रोड निवासी अनुराग चौधरी (42) सेलटैक्स में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। 28 जून को उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर दी कि 27 जून को सुबह जागने पर पता चला कि उनके पति घर पर नहीं हैं। उनकी स्कूटी भी गायब थी। सभी जगह तलाश की। कहीं पता न चलने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच के साथ ही उनकी तलाश में जुट गयी।

प्रभारी निरीक्षक हाइवे उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को यमुना में बैराज पुल के समीप से अनुराग चौधरी के शव को बरामद कर लिया। उनका शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। शिनाख्त कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की। प्रथम दृष्ट्या सेलटैक्स कर्मी की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर शव मिलने की जानकारी होने के बाद से ही परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story