उत्तर प्रदेश

नाले में मिला नवजात बच्चे का शव, मामले की जांच कर रही है पुलिस

Rani Sahu
17 Jan 2023 5:39 PM IST
नाले में मिला नवजात बच्चे का शव, मामले की जांच कर रही है पुलिस
x
गौतम बुद्ध नगर। जनपद में हरौला गांव के बारात घर के पास नाले में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिला है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह को थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव के बारात घर के पास नाले में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोर्स -अमृत विचार
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story