उत्तर प्रदेश

नहर में मिला क्षत विक्षत महिला का शव

Admin4
2 Jun 2023 1:38 PM GMT
नहर में मिला क्षत विक्षत महिला का शव
x
कानपुर देहात। केशरी निवादा नहर पुल के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव नहर में क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलित कराए और छानबीन की। मृतका का सिर कुचला और गले में दुपट्टा कसा हुआ पाया गया। जिससे हत्या कर फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाली शिवली क्षेत्र से होकर निकली रामगंगा नहर में शुक्रवार की सुबह केशरीनिवादा के पास अज्ञात करीब 45 वर्षीय का महिला का शव उतराते हुए मिला। जिसे मैथा-औनहां नहर रोड से निकल रहे राहगीरों ने देखा। महिला का शव नहर में पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। महिला का मुंह बुरी तरह से कुचला गया था। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का रंग गेंहुआ है और ऊपरी हिस्से में कुर्ता पहने थी। जबकि निचले हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था। गले मंे काला दुपट्टा कसा हुआ था। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शिवली क्षेत्र में पूर्व के दौरान कई अज्ञात शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उनका सुराग ढूंढने में विफल साबित हुई है। बता दें कि बीते मार्च के महीने में सिहपुर दिवनी गांव में मिले महिला के शव व तहसील के पीछे गड़े मिले एक युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद शुक्रवार को रामगंगा नहर में महिला के शव की पहचान कराने में पुलिस लगी हुई है।
Next Story