उत्तर प्रदेश

दो दिन से लापता युवक का प्लाट में मिला शव

Admin4
7 Sep 2023 1:52 PM GMT
दो दिन से लापता युवक का प्लाट में मिला शव
x
उन्नाव। उन्नाव के अचलगंज थानांतर्गत जालिम खेड़ा गांव का रहने वाले एक युवक का शव गांव से कुछ ही दूरी पर मिलने से हड़कम्प मच गया। हत्या होने की जानकारी मिलते ही एएसपी, अचलगंज एसओ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की है।
जानकारी के अनुसार जालिम खेड़ा गांव का रहने वाला विमलेश पुत्र पुत्तन लोध मंगलवार की दोपहर घर से निकाला और वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने आस पास, रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। सुबह ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने अचलगंज पुलिस को सूचना दी कि आजाद मार्ग के निकट आनंद बिल्डर की प्लाटिंग में एक शव पड़ा है।
Next Story